गौहर का इंस्टाग्राम पोस्ट
गौहर खान ने इंस्टाग्राम पर पति जैद दरबार के साथ अपनी प्रेगनेंसी का एक शानदार वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद फैंस भी खुश हो गए और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर मुबारकबाद दे रहे हैं। गौहर ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'बिस्मिल्लाह आपकी दुआओं और प्यार की जरूरत है। प्यार फैलाकर दुनिया को नचाओ। GazaBaby2'
गौहर की शादी और पहला बच्चा
25 दिसंबर 2020 को गौहर खान ने जैद दरबार से मुंबई आईटीसी ग्रैंड मराठा होटल में निकाह किया था। गौहर और जैद के बीच पूरे 12 साल का अंतर है। गौहर खान ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी की घोषणा दिसंबर 2022 में की थी। इसके बाद 10 मई 2023 को कपल ने अपने पहले बेबी बॉय का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने जेहान रखा है।
यह भी पढ़ें:
Rajinikanth Good Bad Ugly: रजनीकांत ने दी अजित कुमार को बधाई, 'गुड बैड अग्ली' के बारे में दिया खास संदेश..