बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह को धमकी मिली है। यह धमकी गैंगेस्टर रवि पुजारी ने दी है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक, अरिजीत सिंह से रवि पुजारी ने पांच करोड़ की मांग की। लेकिन रुपये ना दे पाने की स्थिति में रवि पुजारा ने कहा कि उसे उनकी आवाज बहुत पसंद है और पैसे नहीं दे पा रहा है तो जहां वो कहता है उसे फ्री में स्टेज शो करने होंगे। मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में की गई शिकायत में ये बातें कहीं गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, अरिजीत ने पैसों की मांग किए जाने पर और इसके बाद उसके द्वारा आयोजित म्यूजिकल कार्यक्रमों में गाना गाएं जाने को लेकर फोन पर हुई इस बातचीत के बारे में मुंबई पुलिस को जानकारी दी। अरिजीत सिंह ने बताया कि, मैं सितंबर में अमेरिका के अपने दौरे पर हूं। वहां मुझे कई शो करने हैं। इसलिए मैंने पुलिस में शिकायत की है।