फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: सुशांत को इग्नोर करने का अनुराग कश्यप को आज भी है मलाल, बोले- घटना के तीन हफ्ते पहले...

Sat, 28 Jan 2023 11:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग ने बताया कि सुशांत ने मौत से तीन हफ्ते पहले उनसे बात करने की कोशिश की थी। हालांकि, उस वक्त उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभय देओल के साथ विवाद के बाद अब उन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को लेकर खुलकर बात की है। अनुराग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सुशांत के अनुरोध के बाद उनके साथ काम न करने का उन्हें अफसोस है। 

यह भी पढ़ें- Bold Cinema: बॉलीवुड से चार कदम आगे है साउथ इंडस्ट्री, इन फिल्मों में भर-भरकर परोसे गए हैं इंटीमेट सीन

इस बातचीत के दौरान अनुराग ने बताया कि सुशांत ने मौत से तीन हफ्ते पहले उनसे बात करने की कोशिश  की थी। हालांकि, उस वक्त उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि सुशांत के साथ उनके अनुभव अच्छे नहीं थे। अनुराग ने कहा, ''मुझे इन चीजों को समझने में डेढ़ साल लग गए कि मैं जल्दी प्रतिक्रिया देता हूं।'' इस दौरान अनुराग ने आगे बताया कि वह अब बदल चुके हैं, लेकिन अभी भी उन्हें अंदर कोई फिल्टर नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि अब उन्हें यह भी समझ आ गया है कि हर बात कहने की आवश्यकता नहीं है। 

यह भी पढ़ें- Naresh: महेश बाबू के सौतेले भाई का तीसरी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, कोर्ट से मांगी सुरक्षा

गौरतलब है कि साल  2020 में एक समाचार चैनल  से बात करते हुए अनुराग ने बताया था कि यशराज फिल्म के साथ काम करने के लिए सुशांत ने उनकी फिल्म छोड़ दी थी। तब उन्होंने खुलासा किया था कि सुशांत ने अनुराग की फिल्म रिजेक्ट कर शुद्ध देसी रोमांस साइन कर ली थी। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में हर आउटसाइडर एक्टर को वाईआरएफ का वैलिडेशन चाहिए होता है, ऐसा सुशांत के साथ भी था इसलिए उन्हें इस बात की कोई शिकायत नहीं है। बातचीत में आगे, उन्होंने यह भी बताया था कि एमएस धोनी की रिलीज के समय जब मुकेश छाबड़ा ने सुशांत से उनकी फिल्म में काम करने को लेकर पूछा तब भी सुशांत ने अनुराग को कॉल नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें