फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब देख पाएंगे 'गंगाजल' का प्रीक्वल भी

Tue, 15 Oct 2013 01:43 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश झा ने अपनी दस साल पहले रिलीज हुई सुपर हिट फिल्म 'गंगाजल' का प्रीक्वल बनाने का निर्णय लिया है। इस फिल्म में एक बार फिर एसपी अमित कुमार के किरदार में अजय देवगन दिखाई देंगे।
विज्ञापन



अपराधियों को अंधा करने की भागलपुर की एक सच्ची घटना को आधार बनाकर फिल्म गंगाजल का निर्माण हुआ था, जिसे दर्शकों ने पूरी तरह स्वीकार किया था।


फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग के दौरान ही प्रकाश झा के मन में आइडिया आया कि उन्हें अपनी इस चर्चित फिल्म का प्रीक्वल बनाना चाहिए।

जब उन्होंने इस फिल्म के बारे में अजय से बात की, तो उन्हें भी यह कॉन्सेप्ट एक्साइटिंग लगा और उन्होंने साथ काम करने की हामी भर दी। गौरतलब है कि अजय की हामी भरने के बाद अब इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अजय के एसपी बनने की रोचक कहानी होगी कि आखिर किन परिस्थितियों में अमित कुमार पुलिस डिपार्टमेंट ज्वाइन करता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें