गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालु बप्पा की भक्ति में लीन हैं। तमाम सितारों ने गणेश चतुर्थी पर अपने यहां गणपति का स्वागत किया। इस बीच मुंबई में लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए भी सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज बुधवार को अभिनेत्री एशा देओल लाल बाग के राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचीं। उनके अलावा 'तारक मेहता' सीरियल फेम दिशा वकानी। वहीं एक्ट्रेस पूनम पांडे भी मराठी लुक में सज-संवरकर बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचीं।