फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजराज राव: अनिल कपूर और अक्षय कुमार पर बोले गजराज राव, कहा- उनसे मिलने के बाद बदल गया नजरिया

Thu, 03 Sep 2026 10:43 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Gajraj Rao On Anil Kapoor And Akshay Kumar: गजराज राव एक ऐसे अभिनेता हैं जिन्हें दर्शक हर रोल में कापी पसंद करते हैं। चाहे वह कॉमेडी सीन्स में दिखाई दें या फिर किसी गंभीर किरदार में। एक बातचीत में गजराज ने बताया कि वह किन एक्टर्स को अपने मेंटर्स के रूप में देखते हैं।
विज्ञापन
गजराज राव - फोटो : इंस्टाग्राम @gajrajrao
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गजराज राव हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर बात की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने अभिनय की कला को किस तरह निखारते हैं?

विज्ञापन


फिल्मी सफर पर क्या बोले गजराज राव?
एक्टर गजराज राव बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। गजराज ने बिना किसी मदद के अपनी दम पर एक मुकाम हासिल किया है। मगर एक्टर के हिसाब से वह आज भी खुद को शिष्य ही मानते हैं। पॉडकास्ट 'पहला पहला' में गजराज ने कहा ‘एक्टिंग की दुनिया में चाहे कोई कितना भी नाम बना ले फिर भी कुछ ऐसे कलाकार होते हैं, जिन्हें देखकर वह खुद बेहतर करने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही एक्टर ने कुछ एक्टर के नाम भी साझा किये, जिन्हें वह अपनी गुरु मानते हैं।'

गजराज राव - फोटो : इंस्टाग्राम @gajrajrao

जानें कौन हैं गजराज के गुरु?
आगे अपनी बातचीत में गजराज ने कहा, ‘हर एक्टर को अपने मेंटर्स तलाशने चाहिए। मेरे कई मेंटर्स हैं, जिनमें दिवगंत अभिनेता इरफान और मनोज बाजपेयी शामिल हैं। मैं इन कलाकारों को देखता हूं और यह समझने की कोशिश करता हूं कि वे किस तरह काम करते हैं और अपने करियर को उन्होंने कैसे आगे बढ़ाया। मेरे लिए किसी बड़े कलाकार से सीखने का मतलब उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके काम करने के तरीके और रवैये को समझना भी है।'

अक्षय कुमार, गजराज राव, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनिल और अक्षय पर क्या बोले गजराज?

पॉडकास्ट में आगे गजराज ने अनिल कपूर की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘अनिल कपूर ने 80 और 90 के दशक में खुद को जिस तरह बनाए रखा, वह काफी खास है। कई साल के बाद भी वह उसी एनर्जी के साथ काम करने और खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करते हैं।’ 

वहीं अक्षय कुमार पर एक्टर ने बोला 'मैंने अक्षय के साथ 'जॉली एलएलबी 3' में काम किया और इस अनुभव के बाद मेरे नजरिए में काफी बदलाव आया। पहले मैं अक्षय के बारे में दूसरों से तरह-तरह की बातें सुना करता था और उन्हीं बातों को सच मान लेता था। हालांकि साथ काम करने के बाद मुझे पता चला कि अक्षय काफी अनुशासित इंसान हैं।’

विज्ञापन

गजराज राव - फोटो : इंस्टाग्राम @gajrajrao

गजराज राव वर्कफ्रंट 
अभिनेता गजराज राव ‘बधाई हो’ 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। एक्टर को कॉमेडी सीरीज ‘दोपहिया’ में भी काफी पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें