जेनेलिया ने याद किया प्रदीप का किरदार
एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने प्रदीप रावत को सोशल मीडिया के जरिए याद किया। उन्होंने लिखा, ‘ फिल्म ‘सई’ में आपके अभिनय के लिए हम आपको हमेशा याद करेंगे। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म से प्रदीप की फोटो को शेयर किया। बताते चलें इस फिल्म में जेनेलिया ने मुख्य किरदार निभाया था।
प्रदीप रावत फिल्म 'गजनी' में
- फोटो : साभार@imdb
अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने किया प्रदीप को याद
मराठी फिल्म 'धर्मरक्षक महावीर छत्रपति संभाजी महाराज' के अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने भी दिवंगत प्रदीप रावत के याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। एक्टर ने लिखा, 'एक महान कलाकार के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही है। 1990 में बचपन में आपको अश्वत्थामा का किरदार निभाते देखने से लेकर, गजनी के रूप देखने तक, और फिल्म अचारी अमेरिका यात्रा में आपके बेटे या धर्मरक्षक छ. संभाजी महाराज में आपके दुश्मन का किरदार निभाने तक, कैमरे के पीछे आप हमेशा मेरे लिए मार्गदर्शक और जीवन की चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा रहे हैं। जो लोग आपको जानते हैं, वे जानते हैं कि आपका सफर कितना लंबा रहा है, और मैं हमेशा आपसे जुड़ी यादों और सीखों को संजो कर रखूंगा।'
अभिनेता सुरेंद्र पाल ने दी श्रद्धांजलि
टीवी सीरियल 'महाभारत' में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुरेंद्र पाल ने भी प्रदीप रावत को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया। एक्टर ने लिखा, 'आप बहुत जल्दी चले गए। मगर हमेशा याद आएंगे।'
अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा पार्थिव शरीर
अभिनेता प्रदीप रावत का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए बुधवार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक विंग पी3, इंपीरियल हाइट्स, गोरेगांव वेस्ट में उनके घर पर रखा जाएगा। शाम 4:00 बजे के बाद अंतिम संस्कार के लिए जोगेश्वरी वेस्ट में स्थिति ओशिवारा शमशान भूमि लेकर जाया जाएगा।