फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: एक बार में कितनी शराब पी लेते हैं सलमान खान? गदर के डायरेक्टर ने साझा किया अपना अनुभव

Fri, 09 Jun 2023 10:07 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल शर्मा ने सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि दोनों सितारों का फोकस सिर्फ काम पर होता है।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, अनिल शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदर 2 से बड़े पर्दे पर एक बार फिर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर अनिल शर्मा अक्सर किस्सागोई करते हैं। इस बार उन्होंने सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। बता दें कि सलमान खान ने अनिल शर्मा के साथ साल 2010 के दौरान फिल्म वीर में काम किया था। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अनिल शर्मा ने दोनों ही कलाकारों की तारीफ की। साथ ही, बताया कि दोनों ही स्टार्स का फोकस सिर्फ अपने काम पर रहता है। 

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान के बारे में कही यह बात

बता दें कि अनिल शर्मा ने ईटी टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सलमान खान संग काम करने का अनुभव साझा किया। अनिल शर्मा ने कहा, 'खान साहब के साथ तो बहुत मजा आया। लोग कहते हैं कि वह शराब पीने के आदी हैं और जमकर पार्टी करते हैं, लेकिन ये सभी दावे बेबुनियाद हैं। सलमान खान भी दूसरे लोगों की तरह शाम के वक्त दो या तीन पैग लेते हैं, लेकिन उनका पूरा फोकस अपने काम पर होता है।'
 

सल्लू भाई को बताया फिल्मों की लाइब्रेरी

फिल्ममेकर ने सलमान खान को फिल्मों की लाइब्रेरी बताते हुए कहा कि मैंने उन्हें कभी किसी के बारे में उल्टी-सीधी बातें कहते नहीं सुना। वह कभी नहीं कहते कि यह शख्स खराब है या वह शख्स खराब है। अगर मैं सलमान खान के साथ चार घंटे के लिए मौजूद हूं तो वह सिर्फ सीन, फिल्म और गानों के बारे में ही चर्चा करेंगे। उन्हें काफी फिल्मों के सीन और गाने याद हैं। वह अपनेआप में लाइब्रेरी हैं। वह फिल्मों के गूगल हैं। 

सलमान को क्यों कहा 'आवारा'?

अनिल शर्मा ने साफतौर पर कहा कि लोग सलमान खान को घमंडी कहते हैं, लेकिन यह गलत है। वह अहंकारी नहीं हैं। बस अपनी ही दुनिया में मगन रहते हैं। अगर आप उन पर निशाना साधेंगे तो वह पलटवार करेंगे, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। हालांकि, अनिल शर्मा ने सलमान खान को आवारा भी कहा, क्योंकि वह जिम जाने के बाद अपनी वैनिटी में सो जाते हैं। 

प्रियंका चोपड़ा पर भी दी अपनी राय

अनिल शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा के बारे में भी अपनी राय दी, जिन्होंने उनकी फिल्म द हीरो: स्टोरी ऑफ अ स्पाई से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा भी थे। डायरेक्टर ने कहा, 'जब मैं उनसे मिला तो वह रॉ मैटीरियल की तरह थीं। उन्होंने उसी तरह मेहनत की, जैसे हर कोई अपनी पहली फिल्म के लिए करता है। उन्हें सेट पर 10 दिन रुकना था, लेकिन वह पूरे दो महीने वहां रुकीं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी मिल रही है या नहीं... खाना मिल रहा है या नहीं। उनका पूरा फोकस अपने काम पर था।' 
विज्ञापन

पिगी चॉप्स को बताया बेहद मेहनती

अनिल शर्मा ने बॉलीवुड पर प्रियंका चोपड़ा के हमले को लेकर भी इशारे-इशारे में कई बातें कहीं। उन्होंने बताया कि काफी साल बाद उन्होंने बॉलीवुड को लेकर कुछ बातें कही हैं, लेकिन अपने शुरुआती दिनों में उनका पूरा फोकस सिर्फ काम पर होता था। वह किसी भी तरह की राजनीति की चिंता नहीं करती थीं। वह बेहतरीन अदाकारा हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें