फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: 'तारा-सकीना के रूप में गोविंदा-ममता कुलकर्णी को चाहते थे अनिल', अमीषा ने फिर निर्देशक पर साधा निशाना

Tue, 05 Sep 2023 01:34 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमीषा पटेल और अनिल शर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपने बयानों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ जहां अनिल शर्मा के साथ उनकी जुबानी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही। तो वहीं, दूसरी ओर एक बार फिर अमीषा ने अनिल शर्मा को लेकर नया खुलासा किया है।

विज्ञापन

अमीषा पटेल का अनिल शर्मा पर वार
हाल ही में, एक इंटरव्यू में अमीषा ने गदर और अनिल शर्मा के बारे में खुलकर बात की। अमीषा ने कहा, ‘मेरे लिए गदर हमेशा सनी के बारे में और जी के लिए था। सच बात तो यह है कि श्री नितिन केनी ही मेरे ‘गदर 1’ में होने का कारण थे। उस समय अनिल शर्मा ने मेरी जगह ममता कुलकर्णी को प्राथमिकता दी थी। अनिल शर्मा तारा के रूप में गोविंदा को चाहते थे, लेकिन जी सनी देओल को चाहते थे।’ 

Teachers Day 2023: शिक्षक दिवस पर अक्षरा सिंह ने समझाई अक्षरों की ताकत, बिहार के शिक्षा माफिया से सीधी जंग

शक्तिमान को दिया श्रेय
अमीषा ने आगे कहा, ‘फिल्म की स्क्रिप्ट शक्तिमान जी द्वारा लिखी गई थी। जैसा कि अनिल जी हमेशा कहते हैं। यह शक्तिमान ही थे, जिन्होंने सकीना को बनाया था। अनिल शर्मा का इस किरदार को रचने में कोई योगदान नहीं था। उनकी पसंद तो कोई और ही था, लेकिन आज  शक्तिमान जी की वजह से ही तारा और सकीना की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचा रही है और फैंस के द्वारा पसंद भी की जा रही है।’

Malaika-Arjun: मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप की खबरों के बीच शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- अपने व्यवहार को देखो

विज्ञापन

बेटे को आगे बढ़ाना चाहते थे अनिल शर्मा
अमीषा ने अनिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अनिल शर्मा के लिए बुरा लगता है क्योंकि "उन्होंने गदर 2 में अपने बेटे उत्कर्ष को बहुत आगे बढ़ाने की कोशिश की , लेकिन आखिर में तारा और सकीना ने लाइमलाइट चुरा ली। अनिल चाहते थे कि इस फिल्म के बाद उनके बेटे को और ऑफर मिले। कोई भी बेटा सिर्फ अपने पिता की फिल्में साइन कर के तो आगे नहीं बढ़ सकता है। 

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें