फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ameesha Patel: ओटीटी कंटेंट की आलोचना के बाद बदले अमीषा पटेल के सुर, बोलीं- वेब शो का हिस्सा बनना चाहती हूं

Sat, 19 Aug 2023 12:53 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सनी और अमीषा की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने वेब कंटेंट पर अपने विचार प्रकट किए हैं।
विज्ञापन
एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ खंडवा में धोखाधड़ी का केस दर्ज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच खूब उत्सुकता देखने को मिल रही थी। सनी और अमीषा की फिल्म को दर्शकों की अच्छी खासी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त प्रदर्शन कर रही है। अब अमीषा ने वेब कंटेंट पर अपने विचार प्रकट किए हैं।

विज्ञापन

अमीषा पटेल ने वेब शोज पर की थी टिप्पणी
‘गदर 2’ स्टार अमीषा पटेल को हाल ही में होमोफोबिक टिप्पणियां करने और यह सुझाव देने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था कि ओटीटी प्लेटफार्मों पर उपलब्ध सामग्री भारतीय संवेदनाओं के लिए ठीक नहीं है। हालांकि, अब अभिनेत्री ने कहा है कि वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक वेब सीरीज में नजर आना चाहती हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Gadar 2: गदर 2 के बाद अब गदर 3 में भी चलेगा तारा सिंह का हथौड़ा? सनी देओल के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

वेब सीरीज को लेकर बदले अमीषा पटेल के सुर
अमीषा ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि उस वर्ग को गलत समझा गया क्योंकि ओटीटी पर जो कुछ भी चल रहा है उसके खिलाफ मेरे पास कुछ भी नहीं है। मैं केवल लोगों से सुनती थी कि हमने कई शो और इस तरह की चीजों पर चाइल्ड लॉक लगा दिया है क्योंकि हम परिवार के साथ 90% ओटीटी शोज नहीं देख सकते हैं क्योंकि इसमें बहुत अधिक अपमानजनक भाषा या बहुत अधिक नग्नता या हिंसा होती है। यह डार्क सामग्री है और हम पारिवारिक सामग्री चाहते हैं।’

Deepti Naval: दीप्ति नवल ने साझा किया गोल्डफिश में काम करने का अनुभव, बोलीं- मां को मैंने इस हाल में देखा था

विज्ञापन

अपनी बातों पर सफाई देते हुए कही यह बात
अमीषा ने आगे कहा, ‘मुझे मेरे विचारों के लिए गलत समझा गया है। मैं वेब शो करना पसंद करूंगी। फिल्मों के बाद अब मेरी वेब शोज में भी काम करने की इच्छा है। मैं लोगों से यही गुजारिश करूंगी कि मेरी बातों का गलत मतलब न निकाले। मुझे वेब शोज से कोई दिक्कत नहीं है।’  निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें