फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Simrat Kaur: 'गदर 2' की रिलीज से पहले सिमरत के हाथ लगी साउथ फिल्म, किच्चा सुदीप के साथ साझा करेंगी स्क्रीन

Wed, 07 Jun 2023 12:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कहा जा रहा है कि 'किच्चा 46' में कन्नड़ स्टार सुदीप कॉप का रोल अदा करेंगे और यह एक इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर होगी।
विज्ञापन
सिमरत-किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के चर्चित फिल्म निर्माता कलैप्पुली थानु ने हाल ही में किच्चा सुदीप की अगली फिल्म का एलान किया। इस फिल्म का अभी नाम तय नहीं है और इसे फिलहाल 'किच्चा 46' कहा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन विजय कार्तिकेयन करेंगे। फिल्म तमिल और कन्नड़ में रिलीज होगी। इस फिल्म से जुड़ी अब एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इसमें सिमरत कौर भी नजर आएंगी। 

विज्ञापन


गदर 2 से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि सिमरत कौर फिल्म 'गदर 2' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। अब 'गदर 2' की रिलीज से पहले उनके हाथ एक साउथ फिल्म भी लग गई है। सिमरत कौर ने प्रेमथो मी कार्तिक के साथ तेलुगु सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की और भी कई फिल्मों में काम किया है। अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 'किच्चा 46' में भी नजर आने वाली हैं।
Divya Agarwal: दिव्या ने ली वरुण सूद संग ब्रेकअप की जिम्मेदारी, बोलीं- मेरी वजह से हुआ...अचानक फैसला लिया
विज्ञापन


कॉप बने नजर आएंगे किच्चा
कहा जा रहा है कि 'किच्चा 46' में कन्नड़ स्टार सुदीप कॉप का रोल अदा करेंगे और यह एक इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, किच्चा ने फिल्म के लिए सिर्फ दो महीने का समय दिया है। इसके बाद वह अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटेंगे। किच्चा सुदीप के पास इस वक्त तीन फिल्में हैं, इन्हीं में से एक  'किच्चा 46' भी है।
विज्ञापन

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी इस दिन होगा स्ट्रीम, दर्शक फ्री में उठा सकेंगे लुत्फ, जानिए कहां देखने को मिलेगा

किरदार को लेकर डिटेल्स आना बाकी
किच्चा सुदीप की फिल्म में सिमरत कौर का क्या रोल होगा, इसे लेकर अभी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में आधिकारिक रूप से भी एलान नहीं किया गया है। वहीं किच्चा सुदीप की बात करें तो वह न सिर्फ फिल्मों की वजह से चर्चा में रहते हैं, बल्कि वह राजनीति में भी सक्रिय रूप से हिस्सा लेते हैं। कन्नड़ स्टार ने बीते दिनों कर्नाटक चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के लिए भी प्रचार किया था।
Adipurush: धांसू अंदाज में आया 'आदिपुरुष' का दूसरा ट्रेलर, जानकी को लाने के लिए शंखनाद करते दिखे राघव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें