फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: 'बॉडीबिल्डिंग और डांस के बजाय अभिनय पर ध्यान दें', करियर सफल बनाने के लिए नए सितारों को सनी की सीख

Sun, 13 Aug 2023 12:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में छाए सनी देओल ने नई पीढ़ी के कलाकारों को इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए कुछ दिलचस्प सलाह दी है। 
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आखिरकार सनी और अमीषा पटेल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हो गई। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और इसने पहले दिन बंपर ओपनिंग की। इसने अपने शुरुआती दिन में भारत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। ऐसे में सनी देओल फैंस ने लगातार सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखने की अपील कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकारों के लिए एक दिलचस्प सलाह दी है।

 

विज्ञापन

सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में सनी देओल ने बताया कि अभिनेताओं को अपनी बॉडी बनाने और डांस करने के बजाय अभिनय पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बॉडीबिल्डिंग और डांस करना बंद करें। अभिनय पर ध्यान दें। आपके पास प्रतिभा है। इसे आगे बढ़ाएं, क्योंकि हमें इसी की जरूरत है।

Pankaj Tripathi: पंकज त्रिपाठी के पिता को नहीं है बेटे की उपलब्धियों पर ज्यादा गर्व, अभिनेता ने किया खुलासा

सनी देओल - फोटो : social media
सनी देओल ने कहा कि हम बॉडीबिल्डर नहीं हैं। आपको फिट, मजबूत और स्वस्थ होना चाहिए और निश्चित रूप से संगीत एक ऐसी चीज है, जो हमारी संस्कृति का हिस्सा है। मैं जानता हूं कि आप सभी ने मेरी पिछली फिल्में देखी हैं और कई पुराने कलाकार भी देखे हैं। साथ ही कुछ नए कलाकार भी हैं, जो अच्छा काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों के बजाय उन्हें अपना हीरो बनने दें, जो बस इधर-उधर घूम रहे हैं।

Bollywood: इन सितारों ने कभी नहीं लगाया शराब-सिगरेट को हाथ, लोगों को भी देते हैं नशे से दूर रहने की सलाह

 
विज्ञापन

गदर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वहीं, बात करें 'गदर 2' की तो दर्शकों के बीच फिल्म का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। यह फिल्म 22 साल पहले रिलीज हुई 'गदर' का सीक्वल है। 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की गई। पहले दिन फिल्म में 40.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज दूसरे दिन फिल्म ने 43 करोड़ की कमाई की है। अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा मूल फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' की अपनी भूमिकाओं को दोहरा रहे हैं।

VD 18: एटली की फिल्म 'वीडी 18' के सेट पर चोटिल हुए वरुण धवन, तस्वीर ने बढ़ाई फैंस की चिंता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें