FWICE प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
रणवीर के लीगल नोटिस का जवाब देगा FWICE
इसी बीच रणवीर सिंह ने भी FWICE के खिलाफ कानूनी कदम उठाया। अभिनेता की ओर से फेडरेशन को एक लीगल नोटिस भेजा गया है। FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें रणवीर सिंह की तरफ से नोटिस प्राप्त हुआ है।
हालांकि, फेडरेशन ने साफ कर दिया है कि असहयोग निर्देश वापस लेने का फैसला इंडस्ट्री संगठनों के अनुरोध पर लिया गया है, किसी कानूनी दबाव के कारण नहीं। FWICE ने स्पष्ट किया कि अभिनेता के लीगल नोटिस का विधिवत जवाब दिया जाएगा और संगठन अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेगा।
दूसरी ओर इंडस्ट्री में यह फैसला रणवीर सिंह के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि इससे उनके मौजूदा और आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है।