फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ में बॉलीवुड: गुलशन कुमार से हुई शुरुआत, अब टाइगर श्रॉफ बने निशाना; जानें कब-कब सेलेब्स पर हुआ हमला

Mon, 19 Oct 2026 01:05 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs Firing Cases: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद जिस-जिसको इसकी खबर मिली, वह दंग रह गया। हाल ही में हुए इस मामले ने 90 के दशक से चले आ रहे काली आतंक की किताब के पुराने पन्ने भी पलट दिए। गुलशन कुमार से लेकर सलमान खान और टाइगर श्रॉफ तक घटनाएं वही हैं, बस गैंग के नाम बदल गए हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड पर गैंगस्टर्स का साया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार देर शाम अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ। हमलावरों ने उन पर देसी पिस्टल से गोलीबरी की। इस घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया के जरिए ली है। मगर यह पहली बार नहीं हैं जब बॉलीवुड के सितारों  पर खूनी ग्रहण लगा हो। नब्बे के दशक से ही यह आतंक धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया में अपने पैर पसारने लगा था। गुलशन कुमार से लेकर आज टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले तक, कई बार ऐसी वारदातों को अंजाम दिया गया। यहां डालें एक नजर...
विज्ञापन
Trending Videos

गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

गुलशन कुमार 
अगस्त 1997 में, टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित जितेश्वर महादेव मंदिर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने उन्हें 16 गोलियां मारी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले कई दिनों से गुलशन से अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गैंगस्टर अबू सलेम 10 करोड़ रुपये की फिरौता मांग रहे थे। मगर गुलशन अपनी मेहनत की कमाई माफिया के हवाले नहीं करना चाहते थे।

मुकेश दुग्गल - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश दुग्गल 
बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता मुकेश दुग्गल पर ठीक गुलशन कुमार पर हमले के एक साल बाद ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। 7 मार्च 1998 के बीच इस वारदात को अंजाम दिया गया। मुंबई के वरसोवा (सात बंगला) इलाके में उनके दफ्तर के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी। हमलावरों की पहचान डी-कंपनी (दाऊद इब्राहिम गिरोह) के शार्प शूटर्स मुन्ना झींगड़ा, कालिया सादिक और सलीम चिकना के रुप में हुई।

राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
राकेश रोशन
यह घटना 2000 में मुंबई के एक व्यस्त इलाके में घटी थी। फिल्ममेकर राकेश रोशन की यादगार फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ को रिलीज हुए सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ था। 14 जून 2000 को उनकी फिल्म रिलीज हुई थी और इसी के साथ अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए थे राकेश रोशन। 
राकेश रोशन पर हमलावरों ने दिन-दहाड़े गोली चलाई, जिससे उन्हें दो गोलियां लगीं। हालांकि, राकेश ने खुद को अस्पताल पहुंचाया। यह हमला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा माना गया था। इस हमले में भी डी-कंपनी के गैंगस्टर अली बुदेश के गिरोह का हाथ निकला। अंडरवर्ल्ड फिल्म के प्रोफिट में हिस्सा चाहता था।

सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान 
अभिनेता सलमान खान को पहली बार साल 2018 में धमकी मिली। एक्टर पर काले हिरण शिकार केस का मामला चल रहा था। इस साल उन्हें जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से अभिनेता को जान से मारने की धमकी मिली। इस टकराव की वजह बिश्नोई समाज में हिरण के धार्मिक महत्व को बताया गया। यहीं से शुरुआत हुई बिश्नोई गैंग के सलमान के करीबियों को सजा देने की।

दूसरी घटना
इसके बाद 14 अप्रैल 2024 की सुबह करीब 4:50 से 5:00 बजे के बीच, मुंबई के बांद्रा स्थित अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर आए दो हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं थीं। इस गोलीबारी की साजिश गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई के गिरोह ने रची थी।

बाबा सिद्दिकी - फोटो : सोशल मीडिया

बाबा सिद्दिकी 
12 अक्तूबर 2024 को धमकी के मुताबिक गैंग ने सलमान के करीबी बाबा सिद्दिकी को अपना निशाना बनाया। उन पर फायरिंग हुई जिसमें उनकी जान चली गई। रिपोर्ट्स अनुसार तीन हमलावरों ने छह-सात गोलियां चलाईं, जो सिद्दिकी के पेट और सीने में लगीं। हमलावर मौके से फरार हो गए। इस वारदात को अंजाम देने के कुछ घंटों बाद ही एक व्यक्ति ने फेसबुक पर पोस्ट किया। घटना की जिम्मेदारी लेते हुए उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंस का सदस्य बताया था।

मुनव्वर फारुकी - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर फारुकी
कॉमेडियन को अक्टूबर 2024 में धमकियां मिलीं, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की। खुफिया जानकारी में दिल्ली में उन्हें निशाना बनाने की कथित योजना का भी संकेत मिला था।

रोहित शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित शेट्टी 
फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई के जुहू स्थित घर पर फायरिंग हुई। 1 फरवरी 2026 को इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने इसकी जिम्मेदारी सोशल मीडिया कि जरिए ली।  लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर ने फेसबुक पर लिखा कि रोहित शेट्टी को कई बार मैसेज किया गया गया था कि वो उनके काम में दखल न दे, लेकिन वो उनकी बात नहीं समझे। ये हमला ट्रेलर है।

रणवीर सिंह, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर  सिंह 
फरवरी 2026 में, अभिनेता को एक वॉइस मैसेज मिला जिसमें उनसे 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। आगे की धमकियों में उन्हें और उनके कर्मचारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हरिचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर के नाम से दी गई थी।

आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आयुष शर्मा
सलमान खान के बहनोई को फरवरी 2026 में एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें भेजने वाले ने क्रिप्टोकरेंसी में फिरौती की मांग की और बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा किया। पिछली धमकियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आयुष को सलमान के करीबी होने के वजह से धमकी मिली। 

विज्ञापन

आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान 
जुलाई 2026 में, अभिनेता को बिश्नोई गिरोह से संबंध होने का दावा करने वाले व्यक्तियों से सोशल मीडिया और ऑडियो संदेशों के माध्यम से धमकियां मिलीं। पुलिस ने संदेशों की जांच की, जिनमें उनके निजी जीवन से संबंधित आरोप शामिल थे। जांच में पता चला कि यह अकाउंट आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से चलाये जा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें