फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फराह खान से परिणीति तक, व्लॉगिंग के क्षेत्र में उतर चुके हैं ये सेलेब्स; यूट्यूब चैनल पर बनाते हैं कंटेंट

Sun, 11 Jan 2026 12:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Who Have Their YouTube Channels: तमाम सितारे व्लॉगिंग की दुनिया में सक्रिय हो रहे हैं। उनके अपने यूट्यूब चैनल हैं, जिन पर कंटेंट साझा करते हैं।
विज्ञापन
आलिया भट्ट-सोनाक्षी सिन्हा-परिणीति चोपड़ा-फराह खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया और इंटरनेट ने सितारों और फैंस के बीच की दूरी काफी कम कर दी है। आभासी तरीके से ही सही, दोनों इस माध्यम से एक-दूसरे से रूबरू होते हैं। इतना ही नहीं, यह माध्यम धीरे-धीरे प्रोफेशन भी बनता जा रहा है, जिसमें नामी सितारे भी उतर रहे हैं। सिल्वर स्क्रीन की कई चर्चित हस्तियां व्लॉगिंग की दुनिया में छाई हुई हैं। वे अलग-अलग विषयों पर शानदार वीडियो कंटेंट बनाकर अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से फैंस के साथ शेयर करती हैं। जानिए

विज्ञापन

फराह खान और कुक दिलीप - फोटो : यूट्यूब
फराह खान
फराह खान इन दिनों यूट्यूब पर खूब छाई हुई हैं। वे कुकिंग व्लॉग चलाती हैं। लोकप्रिय कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान सेलेब्स के साथ कुकिंग व्लॉग बनाती हैं, जो काफी पसंद किए जाते हैं। इससे न सिर्फ व्लॉगिंग की दुनिया में फराह खान को नई पहचान मिली है, बल्कि उनके कुक दिलीप भी अब स्टार बन चुके हैं।

परिणीति चोपड़ा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
परिणीति चोपड़ा
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी व्लॉगिंग की दुनिया में हाथ आजमाया है। राघव चड्ढा से शादी के बाद उन्होंने इसे शुरू किया। वे अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी अपडेट और कुछ लाइफ टिप्स अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से शेयर करती हैं। अपने हालिया यूट्यूब वीडियो में परी ने बताया कि वे पोस्टपार्टम में खुद को कैसे शांत रखती हैं?

सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
सोनाक्षी सिन्हा
इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी शामिल है। वे भी यूट्यूब की दुनिया में सक्रिय हैं और व्लॉगिंग करती हैं। सोना अक्सर फैंस के साथ लाइफस्टाइल और ब्यूटी से जुड़े टिप्स साझा करती हैं। वे अपने यूट्यूब वीडियो के लिंक इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा करती हैं।

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी
अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी भी यूट्यूब चैनल चलाते हैं। उनके चैनल का नाम है, 'आप का परिवार'। यहां अर्चना और परमीत अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और यात्राओं से जुड़े व्लॉग साझा करते हैं।

माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene
आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और कृति सेनन
अभिनेत्री आलिया भट्ट का भी यूट्यूब चैनल है। यहां वे लाइफस्टाइल, स्किनकेयर और कुकिंग से जुड़े वीडियो अक्सर साझा करती हैं। कृति सेनन का भी यूट्यूब चैनल है, जहां वे अपनी लाइफ और फिल्म से जुड़े व्लॉग साझा करती हैं। बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इसे उन्होंने साल 2019 में शुरू किया था।
विज्ञापन

अक्षरा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह भी शुरू करेंगी यूट्यूब चैनल
भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन अक्षरा सिंह भी व्लॉग शुरू करने वाली हैं। हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर उन्होंने यह बात कही। उनका यह शो कुकिंग बेस्ड होगा। इसका नाम उन्होंने 'चटर-पटर' बताया। अक्षरा के अलावा इसमें उनके माता-पिता भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें