फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ

Tue, 17 Feb 2026 04:47 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

French President Emmanuel Macron Meets Bollywood Stars: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिन के भारत दौरे पर हैं। इस बीच मंगलवार को उन्होंने बाॅलीवुड की कई चर्चित हस्तियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
बॉलीवुड सितारों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने मुंबई दौरे के दौरान कई बॉलीवुड कलाकारों और फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की। इन सभी से कला और संस्कृति के बारे में चर्चा की। इन हस्तियों में शबाना आजमी के अलावा कई नामी एक्टर्स, म्यूजिक कंपोजर भी नजर आए। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Rajpal Yadav: तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट 

बॉलीवुड सितारों के साथ बातचीत करते दिखे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कुछ बॉलीवुड सितारों संग मंंगलवार को खास मुलाकात की। इसमें शबाना आजमी, अनिल कपूर, मनोज बाजपेयी, डायरेक्टर जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और ग्रैमी विनर म्यूजिक कंपोजर रिकी केज शामिल थे। कई कलाकारों के साथ वह बातचीत करते दिखे। अनिल कपूर से खासतौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बातचीत करते हुए दिखे। 

विज्ञापन

सितारों ने साथ में खींचवाई तस्वीर 
बॉलीवुड सितारों ने इस खास मुलाकात के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। हो सकता है कि इस मुलाकात के बाद भारत और फ्रांस के बीच फिल्मों को लेकर एक साझेदारी नजर आईं।


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें