फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 बार बदलनी पड़ी अमिताभ की कुर्सी, मामला था ही ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन यूं ही बॉलीवुड के शंहशाह नहीं है। ये उनकी आने वाली फिल्म 'वजीर' की शूटिंग के दौरान साबित हो गया। शूटिंग के दौरान जिस 'व्हीलचेयर' पर अमिताभ को बैठना था, उसे एक या दो नहीं पूरे 43 बार बदलना पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल हुआ ये कि अमिताभ जब भी व्हीलचेयर पर बैठ सीन के लिए कैमरे के सामने आते अमिताभ को लगता कि वो कुर्सी पर सहज ही नहीं हैं ऐसे में कैसे सही सीन हो पाएगा।

यदि अमिताभ को लगता कि वो ठीक हैं तो विधु विनोद चोपड़ा को सीन में मजा नहीं आता था।

चार महीने में मिली पसंद की 'व्हीलचेयर'

व्हीलचेयर के इस मामले में सिर्फ 43 बार व्हीलचेयर को ही नहीं बदलना पड़ा और पूरी यूनिट को ही मेहनत ही नहीं करनी पड़ी बल्कि इस में चार महीने का लंबा समय भी लग गया।

दरअसल आने वाली फिल्म 'वजीर' में अमिताभ में एक ऐसे आदमी का किरदार निभा रहे हैं जिसकी टांगें नहीं हैं और वो व्हीलचेयर पर रहता है। इसीलिए व्हीलचेयर की ये खोज हुई।

फिल्म में अमिताभ के साथ फरहान अख्तर भी हैं। फिल्म का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के जो फोटो आएं हैं उनमें अमिताभ शतरंज के खिलाड़ी के रोल दिख रहे हैं।
विज्ञापन

विधु विनोद चोपड़ा और अमिताभ की जिद ने कराई देर

'वजीर' को फरहान अखतर अपनी जिंदगी की खास फिल्म बता रहे हैं। अमिताभ भी इस फिल्म को लेकर काफी सीरियस हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा भी अपनी ओर सो कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसीलिए वो हर एक चीज पर खासा ध्यान दे रहे हैं।

इसी कारण सिर्फ एक व्हीलचेयर के लिए चार महीने तक खोज चलती रही और 43 व्हीलचेयर को परखने के बाद अमिताभ को अपने लिए कुर्सी पसंद आई। 'वजीर' दिसंबर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें