मुंबई में एक पूर्व मॉडल ने अपने पति पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने को लेकर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसे जबरन मुस्लिम धर्म के रीति रिवाजों को मानने पर मजबूर कर रहा है। उन्होंने पुलिस को अपने बयान में ये भी बताया कि उसके पति ने अपनी आधी उम्र की किसी हिंदू लड़की से शादी कर ली है और अब पर घर छोड़ने के भी लिए दवाब बना रहा है।
Rashmi Shahabajkar
ऐसे में मॉडल ने अपने पति की किसी भी बात को मानने से इनकार कर दिया है। वहीं, मामला पुलिस में जाने के बाद पीड़िता के पति और दो के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने 354, 323, 324, 504, 506 और 34 धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
Rashmi Shahabajkar
पीड़िता रश्मि ने बताया कि 13 साल पहले आसिफ नाम के शख्स के साथ उनकी शादी हुई। कई साल तक बात बनी रही लेकिन धीरे-धीरे उनके पति ने उन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दवाब बनाना शुरू कर दिया। रश्मि का कहना है कि एक बच्चा होने के बाद आसिफ का जुल्म बढ़ता ही गया।
Rashmi Shahabajkar
रश्मि ने ये भी आरोप लगाया कि आसिफ उस पर घर से पैसे लाने का दवाब बनाता था। काफी पैसे उसने लाकर दिए लेकिन इसके बाद भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि उसने पूर्व मॉडल को दो बार जहर देकर मारने की भी कोशिश की।
पढ़ें: 71 साल के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, 16 साल की लड़की के साथ बनाए थे संबंध