आज कई फिल्में रिलीज होने जा रही है। लेकिन जैसे एक समय में जन्म लेने वाले सभी व्यक्ति की किस्मत एक जैसी नहीं होती है ठीक उसी तरह सभी फिल्मों के सितारे एक जैसे नहीं रहने वाले हैं। फिल्मों के बीच आपसी प्रतियोगिता के साथ ही सितारे भी इनके बॉक्सऑफिस कलेक्शन को प्रभावित करेंगे। जानिए क्या होगा इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों का हाल।
रानी के लिए बेहतर है 'अय्या'
'अय्या' फिल्म का मुख्य आकर्षण रानी मुखर्जी है। पिछले साल रानी सूर्य में राहु की दशा में चल रही थी यह दशा अगस्त में समाप्त हुई है और गुरू की दशा शुरू हुई। अगस्त 2013 तक रानी की यह ग्रह दशा चलेगी। यह समय रानी के लिए लकी रह सकता है। इसकी शुरूआत 'अय्या' से हो रही है। फिल्म चाहे जैसी हो इसमें रानी का काम लोगों को पसंद आएगा और रानी के लिए यह यादगार फिल्म रहेगी। अंक ज्योतिष के अनुसार रानी का मूलांक 3 है और इनके लिए अंक 12 लकी है। 'अय्या' का 12 तारीख को रिलीज होना भी रानी के लिए फायदेमंद होगा। बॉक्स ऑफिस पर 'अय्या' का कलेक्शन संतोषजनक रहेगा।
पता भी नहीं चलेगा 'अता पता लापता' का
एक्टिंग के बाद डायरेक्टिंग में हाथ आजमाने जा रहे राजपाल यादव की फिल्म के सितारे टिमटिमाते नज़र आ रहे हैं। यह वर्ष राजपाल के लिए कैरियर की दृष्टि से सर्पोटिंग नहीं है। अंक ज्योतिष के अनुसार राजपाल के लिए 2012 शुभ वर्ष नहीं है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति भी अनुकूल स्थिति नहीं दर्शा रहे हैं। यही वजह है कि इनकी फिल्म मेरे दोस्त पिक्चर अभी बाकी है बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की राह तलाशती रह गयी। 'अता पता लापता' का हाल भी कुछ ऐसा ही रहने वाला है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक रह सकती है।
'भूत रिटर्न्स' का कलेक्शन कमजोर रहेगा
राम गोपाल वर्मा ने पितृ पक्ष में 'भूत रिटर्न्स' रिलीज की है। यह रामगोपाल वर्मा ने अच्छा काम किया है। भूत-प्रेतों की पूजा के समय 'भूत रिटर्न्स' का आना कुछ हद तक फायदेमंद रहेगा। लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भूत ही खा जाएगा यानी किसी तरह फिल्म की लागत निकल आ सकती है। यह वर्ष रामू के लिए सामान्य रहेगा।
साउथ जैसा रेस्पांस नहीं मिलेगा 'मक्खी' को
राम गोपाल वर्मा भूत को वापस लेकर आए हैं तो एस.एस.राजामौली सिल्वर स्क्रीन पर 'मक्खी' लेकर आए हैं। 'मक्खी' एक दक्षिण भारतीय फिल्म का डब्ड वर्जन है। तेलुगु भाषा में यह फिल्म जिस तरह से कामयाब रही वैसी कामयाबी इसे हिन्दी में नहीं मिलने वाली है। वैसे दर्शकों को जुटाने में यह फिल्म काफी हद तक सफल रहेगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ठीक-ठाक रहेगा।