शाहरूख और ऐश्वर्या की जोड़ी 'चलती का नाम गाड़ी' की रीमेक में साथ दिखगी। एक अंग्रेज़ी पत्रिका के हवाले से खबर है कि शाहरूख और ऐश्वर्या को लेकर यह फिल्म फाइनल हो गई है। देवदास में इनकी जोड़ी ने परदे पर जादू बिखेरा था और अब बीते ज़माने की सुपरहिट फिल्म चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में नज़र आएंगे।
हालांकि पहले काजोल को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था, पर उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। इससे दर्शकों को वापस शाहरूख - ऐश्वर्या को परदे पर देखने का सुनहरा मौका मिल गया।