फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान से फिर प्यार कर सकेंगी ऐश्वर्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरूख और ऐश्वर्या की जोड़ी 'चलती का नाम गाड़ी' की रीमेक में साथ दिखगी। एक अंग्रेज़ी पत्रिका के हवाले से खबर है कि शाहरूख और ऐश्वर्या को लेकर यह फिल्म फाइनल हो गई है। देवदास में इनकी जोड़ी ने परदे पर जादू बिखेरा था और अब बीते ज़माने की सुपरहिट फिल्म चलती का नाम गाड़ी के रीमेक में नज़र आएंगे।
विज्ञापन


हालांकि पहले काजोल को इस रोल के लिए अप्रोच किया गया था, पर उन्होंने ये फिल्म करने से मना कर दिया। इससे दर्शकों को वापस शाहरूख - ऐश्वर्या को परदे पर देखने का सुनहरा मौका मिल गया।
विज्ञापन

इस जोड़ी की सभी फिल्में रही हिट

शाहरूख खान अब ऐश्वर्या राय के लिए 'एक लड़की भीगी भागी सी' गाना गाने वाले हैं। मौका होगा किशोर कुमार और मधुबाला की अदाकारी वाली फिल्म की रीमेक का। इस फिल्म में यह गाना भी रखा गया है।

फिल्म मोहब्बतें हो या देवदास, शाहरूख और ऐश्वर्या परदे पर उतरते ही दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाते हैं। फिर भी दोनों ने चुनिंदा फिल्में ही साथ की हैं। अब ये जोड़ी एक बार फिर परदे पर साथ दिखने वाले हैं। अब इंतज़ार है तो बस इस बात का कि ये दोनों मधुबाला और किशोर कुमार की यादें कैसे ताज़ा करते हैं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें