अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादी को आठ साल पूरे हो गए हैं। उनकी जोड़ी ट्विटर पर छाई हुई है। उनके चाहने वाले #8yearsofAbhiAish टैग से उन्हें बधाई दे रहे हैं। ट्विटर पर एक तरफ़ लोग बॉलीवुड की इस स्टार जोड़ी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, तो कुछ ने तो उनकी शादी की तस्वीर भी ढूंढ निकाली है।
साथ ही उनकी बेटी अराध्या की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। रोमा देसाई ने @romaaa222 हैंडल से लिखा है, "20 अप्रैल 2007 का दिन जब इन दो प्रेमियों की शादी हुई।"