पाकिस्तान से चौंकाने वाली खबर आई है। वहां हाजीपुरा थाने में सलमान खान को लेकर गजब घटना घटी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जादू टीवी के मुताबिक वहां एक हूबहू सलमान खान दिखने वाला शख्स पहुंचा और वो खुद को गिरफ्तार करने की मांग लगा।
खबर के मुताबिक ये शख्स दबंग के चुलबुल पांडेय बनकर पाकिस्तान भर में घूमता है। भारत में सलमान की जेल की खबर पाते ही वह बदहवास होकर सीधे थाने पहुंचा और सलमान के बजाय खुद को जेल भेजने की गुजारिश करने लगा।
लेकिन वहां के एसएचओ राना आसिफ ने उस शख्स की गिरफ्तारी लेने से मना कर दिया। एसएचओ का कहना है कि उनके पास कोई ऐसा कानून नहीं है, जिसके तहत इस शख्स को हिरासत में लिया जाए।
'वो जिस तकलीफ गुजरें, मुझे उस तकलीफ से गुजरना है'
जादू टीवी में दिख रहे एक विजुअल में वो शख्स ये कहते सुनाई दे रहा है कि सलमान जेल में रहे और वो बाहर, ये उसे बर्दाश्त नहीं है। उसका कहना है कि सलमान जिस परेशानी से गुजरेंगे, उसे भी उसी परेशानियों से गुजरना है।
ये कहते-कहते वो बार-बार आपा खो देरा है और तत्काल जेल खोलने को कहते हुए सलाखों में अपना सर पीटने लग रहा है। इस घटना पर वहां की पुलिस को खासी परेशानी हो रही है।
एसएचओ का कहना है कि ये नौजवान अभी जज्बात में आकर ऐसी बातें कर रहा है। जानकारी के मुताबिक उसे समझा-बुझाकर बाद में घर भेज दिया गया।
विदेशों में कई हैं सलमान के हमशक्ल
सलमान खान का जादू ऐसा है कि फैंस उनकी हेयरस्टाइल, सिक्स पैक एब्स और बोलने के अंदाज तक की नकल करते हैं। यही नहीं, कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने इसी को पेशा बना लिया है।
वे तमाम स्टेज शो में सलमान की नकल कर के लोगों का मनोरंजन करते हैं। हाल ही में आई विशाल भारद्वाज की भी हैदर में सलमान के दो हमशक्ल दिखाई दिए थे।
इनके लिए सलमान की फिल्में ही सहारा होती हैं। लेकिन अब जब सलमान को पांच साल की जेल की सजा हो गई है, तो इन्हें भी भारी निराशा हुई है।
वीडियो में देखिए सलमान के एक विदेशी हमशख्स