फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो पांच लव अफेयर जो लाख छुपाए पर छुप न सके!

Sat, 17 Sep 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
लाख छुपाओ छुप न सकेगा, राज हो कितना गहरा 
दिल की बात बता देता है असली-नकली चेहरा। 

साल 1962 में आई फिल्म असली-नकली का ये गाना बॉलीवुड की उन हस्तियों पर फिट बैठता है जो अपना अफेयर छुपाने में लगी हैं लेकिन फिर भी उनका ये राज खुल ही जाता है। 

आगे की स्लाइड्स में आपको बताएंगे ऐसे ही पांच अफेयर्स के बारे में जो छुपाए तो बहुत गए पर सामने आ ही गए। 
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो पांच लव अफेयर जो लाख छुपाए पर छुप न सके

2 of 6
सोनीक्षी सिन्हा-बंटी सचदेव
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा वैसे तो हर बात का सही और सीधा जवाब देती हैं लेकिन जब बंटी सचदेव की बात आती है तो वो चुप्पी साध जाती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दोनों की शादी की भी खबरें आईं थीं। 
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो पांच लव अफेयर जो लाख छुपाए पर छुप न सके

3 of 6
टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी 
बॉलीवुड की हीरोपंथी के टाइगर यूं तो काफी कुछ बताते हैं लेकिन जब बात दिशा पटानी की हो तो वो जवाब गोल कर जाते हैं।  हालांकि दोनों को कई बार एक साथ देखा गया, जब वो खास पल बिता रहे थे। 

बॉलीवुड के वो पांच लव अफेयर जो लाख छुपाए पर छुप न सके

4 of 6
वरुण धवन और नताशा दलाल
बॉलीवुड सिलेब्स अपनी लव लाइफ को अक्सर पर्दे के पीछे रखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड के यंग एंड हैंडसम वरुण धवन भी इन सिलेब्स में से एक हैं। बताया जाता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही वरुण धवन और नताशा दलाल दोनों एक साथ रिलेशनशिप में हैं| वहीं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि वरुण धवन ने अलग फ्लैट भी नताशा के साथ लिव इन में रहने के लिए लिया है। 
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो पांच लव अफेयर जो लाख छुपाए पर छुप न सके

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से कृति सेनन का नाम सुशांत सिंह राजपूत की नई गर्लफ्रेंड के तौर पर लिया जा रहा है। अप्रैल में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। माना जाता है कि कृति सेनन के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से दोनों में ब्रेकअप हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के वो पांच लव अफेयर जो लाख छुपाए पर छुप न सके

6 of 6
सिद्धार्थ और आलिया भट्ट 
बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की दोस्ती की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों अक्सर ही साथ देखे जाते हैं। हाल ही में हुए एक टीवी इंटरव्यू के दौरान आलिया ने ऐसी बात बोली जिससे की दोनों के रिश्ते की खबर और पुख्ता हो गई। उन्होंने बेझिझक कहा था कि वो सिद्धार्थ के बच्चों की मां बनना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें