फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें

Tue, 12 Nov 2013 04:29 PM IST
अमर उजाला दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरों में सुशांत की शादी के अलावा माधुरी दीक्षित के पति से जुड़ी खबर है।
विज्ञापन


*बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से जल्द ही शादी करने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने कहा कि मैं अब ऐसा नहीं चाहता हूं कि हमारे जीवन के बारे में लोग कहानियां बनाते रहें। हम दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।

*अभिनेता से निर्देशक बने शेखर सुमन ने अपनी फिल्म 'हार्टलेस' को अपने बड़े बेटे को समर्पित किया है जिसकी युवावस्था में ही मौत हो गयी थी। इस फिल्म के जरिए सुमन निर्देशक के तौर पर अपना कमाल दिखाएंगे। इस मेडिकल थ्रिलर हार्टलेस में उनके पुत्र अध्ययन मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन


*कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अब नहीं दिखेगी 'गुत्थी'। इस कॉमेडी शो में एक मजाकिया पंजाबी लड़की 'गुत्थी' का किरदार निभाने वाले लोकप्रिय अभिनेता-हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर इस सफल टेलीविज़न कार्यक्रम को संभवत: अलविदा करने वाले हैं।

*शाहरुख खान अब बंगाली सीखने जा रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड के किंग खान को यह अफसोस है कि उन्हें अभी तक बंगाली बोलना नहीं आता। उनका कहना है कि तीन साल से उनका कोलकाता आना जाना है, लेकिन वे आज तक बांग्ला नहीं बोल पाते हैं। उन्हें यह भाषा जया बच्चन सिखाएंगी।
विज्ञापन


*डेढ़ इश्किया' के ट्रेलर रिलीज के एक दिन के अंदर ही इसे इंटरनेट पर 1.5 लाख बार देख लिया गया था। इस ट्रेलर को देखने के बाद माधुरी दीक्षित को सबसे ज्यादा अपने पति डॉ. श्री राम नेने के मुंह तारीफ सुनने को मिली है।  वह इस ट्रेलर की तारीफें करते हुए नहीं थक रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें