फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की शूटिंग शुरू, सेट से आई पहली तस्वीर

Wed, 07 Jun 2017 11:37 AM IST
amarujala.com-Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही दिनों पहले आमिर खान और कैटरीना कैफ की आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान'  की शूटिंग शुरू हो की गई है। हाल ही में फिल्म के सेट से पहला फोटो वायरल हो रहा है। यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही इस फिल्म में आमिर खान और अमिताभ बच्चन पहली बार साथ नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन ने फिल्म की शूटिंग के लिए रावना होते समय अपने फोटोज शेयर किए थे। 
विज्ञापन


अब इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। रमेश बाला ने ट्वीट के जरिए सेट की फोटो शेयर की हैं। सेट की ये तस्वीर देखकर लग रहा है कि फिल्म का सेट कहीं न कहीं हॉलीवुड 'फिल्म पाइरेट्स ऑफ केरीबियन' से मिलता जुलता है। 

आपको बता दें की फिल्म में आमिर खान चोर की भूमिका में नजर आने वाले है। फिल्म में काटरीना कैफ और आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख भी नजर आने वाली। बता दें कि आमिर खान के साथ फातिमा की ये दूसरी फिल्म है। 
विज्ञापन

  THUGS OF HINDOSTAN BEGINS Today in Malta Island.. Best Wishes @SrBachchan and @aamir_khan 👍 pic.twitter.com/1gHgW9081U — Ramesh Bala (@rameshlaus) June 5, 2017


बताया जा रहा है कि फिल्म में कैटरीना का एक आइट्म सॉन्ग भी नजर वाला है। फिल्म में अमिताभ आमिर के पिता के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी स्वतंत्रता से पूर्व ब्रिटिश के जमाने के ठगों की है। यह फिल्म मेडोव्स टेलर की किताब ‘कन्फेशन ऑफ ए ठग’ पर आधारित है, जो साल 2018 की दिवाली के आसपास रिलीज होगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें