जैकी भगनानी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'रंगरेज' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म को अब तक जैकी भगनानी की पिछली सभी फिल्मों से अलग बताया जा रहा है। इस फिल्म में जैकी एक्शन करने के साथ इमोशनल दृश्यों में भी दिखेंगे।
एक संगीत समारोह में संगीतमय अंदाज में फिल्म 'रंगरेज' का पहला पोस्टर जारी किया। प्रियदर्शन निर्देशित इस फिल्म में भगनानी और प्रिया आनंद प्रमुख भूमिकाओं में हैं। समारोह में भगनानी ने डांस से दर्शकों का मनोरंजन भी किया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ग्रुप एकसेंट ने अपने सभी हिट गाने गाए जिसे सुनकर लगभग एक हजार जमा छात्र दीवाने हो गए। जैकी भगनानी ने अपनी फिल्म के गाने 'चार बज गए' और 'बूम बूम' पर खूब डांस किया।
जैकी भगनानी ने अभी तक कोई भी सफल फिल्म नहीं दी है। उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'अजब गजब लव' भी फ्लाप रही थी। जैकी भगनानी के साथ उनके पापा वासु भगनानी को भी इस फिल्म से काफी उम्मींदे हैं। यह फिल्म मार्च के किसी भी शुक्रवार को रिलीज हो सकती है।