फिल्म 'टू स्टेट्स' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। यह चेतन भगत के इसी नाम से लिखे उपन्यास पर आधारित है।
अपने नाम और विषय से चर्चित फिल्म टू स्टेट्स का पहला पोस्टर जारी हो गया है। यह फिल्म चर्चित अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत के नॉवेल टू स्टेट्स पर आधारित है।
चेतन इस उपन्यास को अपनी शादी के किस्से के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। इस उपन्यास में एक तमिल लड़की और एक पंजाबी लड़के की प्रेम कहानी है।
यह दोनों अलग-अलग पारिवारिक प्रष्ठभूमि से आए हुए युवा हैं। इनके बीच मोहब्बत तो हो जाती है लेकिन इनका परिवार इनकी शादी के खिलाफ होता है।
फिल्म में लड़के की भूमिका अर्जुन कपूर और लड़की की भूमिका आलिया भट्ट ने निभाई है।