फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में भी मचा आमिर का 'दंगल', पहले दिन कमाए 15 करोड़

Sat, 06 May 2017 11:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
दंगल
विज्ञापन
शुक्रवार को चीन में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया। फिल्म की पहले दिन की कमाई लगभग 15 करोड़ रूपये दर्ज की गई। इस फिल्म को 9,000 स्क्रींस पर रिलीज किया गया था, जो एक रिकॉर्ड है। 
विज्ञापन


इससे पहले आमिर खान की फिल्म 'पीके' को भी चीन में 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जिसने इस देश में 100 करोड़ का कारोबार किया था। पहले दिन की 'पीके' की कमाई 'दंगल' से आधी थी। इससे आमिर खान की चीन में बढ़ती लोकप्रियता को साफ देखा जा सकता है। 

आपको बता दें कि चीन की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन वांडा फिल्म को बेहद कम थियेटर्स में रिलीज किया गया है। दंगल को अपनी तय स्क्रीन्स के केवल 1 प्रतिशत पर रिलीज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वांडा की चीन में 1,657 स्क्रीन्स हैं। वहीं 'दंगल' को केवल 37 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया गया है। इसके बावजूद फिल्म ने चीन में जबरदस्त कमाई की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें