फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखे टाइटल के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फीकी साबित हुई 'बैंक चोर', जाने कलेक्शन

Sat, 17 Jun 2017 03:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
bank chor
विज्ञापन
रितेश देशमुख की फिल्म 'बैंक चोर' अपने नाम को लेकर काफी समय से फैंस में छाई हुई थी। शुक्रवार को फिल्म रिलीज कर दी गई है। जबरदस्त प्रमोशन के बावजूद ये फिल्म दर्शको को हॉल तक खींचने में नाकाम साबित हुई। पहले दिन धीमी शुरूआत के साथ ये फिल्म महज 1.40 करोड़ की कमाई ही अपने नाम कर पाई है। 
विज्ञापन


हालांकि फिल्म से इससे ज्यादा की उम्मीद थी लेकिन फिल्ममेकर्स का मानना है कि वीकेंड आते आते फिल्म का प्रदर्शन ठीक रहेगा। फिल्म के प्रमोशन के लिए रितेश ने एक से बढ़कर एक नायाब तरीका खोजा जिसे दर्शको ने काफी पसंद भी किया इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम ही साबित हुई। 
विज्ञापन


अब देखने वाली बात ये है कि ये फिल्म वीकेंड तक अपना सिक्का जमा पाती है या नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें