फरहान अख्तर की फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन औसत रहा है। फिल्म के ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स से ट्रेड ऐनेलिस्ट का कहना था कि ये फिल्म पहले दिन 2 करोड़ रुपए तक की कमाई कर लेगी। हुआ भी ऐसा ही। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 2.04 करोड़ रुपए कमाए है।
फिल्म में फरहान अख्तर, दीपक डोबरियाल, इमानुल हक, राजेश शर्मा, गिप्पी ग्रेवाल, डायना पेंटी और रोनित रॉय हैं। इस फिल्म में कैदियों की जिंदगी दिखाई गई है। फिल्म के बजट को देखते हुए फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई कर ली है।
पढ़ें- Movie Review: एक्शन-रोमांस नहीं, जेल की जिंदगी के लिए देखें 'लखनऊ सेंट्रल'
इस फिल्म के साथ कंगना की 'सिमरन' और ऋषि कपूर की फिल्म 'पटेल की पंजाबी शादी' भी रिलीज की गई है। ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की पहले दिन की कमाई के आकड़े साझा किए हैं।
#LucknowCentral Fri ₹ 2.04 cr. India biz... Growth on Sat and Sun is crucial.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 16, 2017