फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेम्स बॉन्ड' में काम कर चुके अभिनेता अर्ल कैमरन का 102 वर्ष की उम्र में निधन

Sun, 05 Jul 2020 01:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अर्ल कैमरन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रिटिश फिल्मों में काम करने वाले पहले ब्लैक अभिनेता और जेम्स बॉन्ड फिल्मों में नजर आ चुके अर्ल कैमरन का निधन हो गया है। वह 102 वर्ष के थे। द रॉयल गजट के अनुसार कैमरन का शुक्रवार को ही निधन हो गया था। ब्रिटिश अखबार द गार्डियन ने अभिनेता के एजेंट के हवाले से बताया कि एक्टर का निधन इंग्लैंड के घर पर ही हुआ।

विज्ञापन


कैमरून ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पैसा कमाने के लिए अभिनय शुरू किया था। उन्होंने इरा एल्ड्रिज की पोती से रंगमंचीय भूमिकाओं का प्रशिक्षण लिया था। फिल्मों में उनके आगमन ने ब्रिटिश सिनेमा में मौजूद सभी बाधाओं को तोड़ दिया।

कैमरन को 1951 में पूल ऑफ लंदन के लिए कास्ट किया गया। इस फिल्म में उन्होंने जॉनी लैम्बर्ट नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। 1950 के दशक में कैमरन ने लगातार फिल्में बनाने का काम किया, कभी खतरनाक डॉक्टर तो कभी विद्रोही नेता जैसी रूढ़िवादी भूमिकाओं में उन्हें खूब पसंद किया गया। अर्ल कैमरन के निधन से उनके फैंस दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें