फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: गोलीबारी केस में हथियार सौंपने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पंजाब से हुई गिरफ्तारी

Thu, 25 Apr 2024 07:40 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी मामले में मुंबई पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी सिलसिले में पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सलमान खान गोलीबारी केस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

14 अप्रैल को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हर किसी को दंग कर दिया। इस बीच, मुंबई की एक अदालत ने गुरुवार को बांद्रा में बॉलीवुड अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो लोगों की पुलिस हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी। अब इस मामले में पुलिस के हाथ एक और बड़ी सफलता लगी है। गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब से दो लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मामले में बड़ा खुलासा किया है।

पंजाब से दो शख्स गिरफ्तार 

मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हाल ही में हुई गोलीबारी के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने गुरुवार को पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा कि सुभाष चंदर (37) और अनुज थापन (32) ने 15 मार्च को शूटरों को, हथियार और कारतूस उपलब्ध कराए थे। अधिकारी ने कहा कि दोनों को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और उन्हें मुंबई ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन


Arti Singh Dipak Chauhan Wedding Live: फेरे लेने को तैयार आरती, मामा गोविंदा नहीं बनेंगे शादी के साक्षी

दोनों आरोपियों की बढ़ी हिरासत 

इससे पहले सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में पुलिस ने विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों को पिछली रिमांड खत्म होने के बाद आज अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को अब 29 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

GOAT: ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ से जुड़ीं श्रीलीला, दलपति विजय की फिल्म में लटके-झटकों से जीतेंगी दिल?

अनमोल बिश्नोई हैं वांछित आरोपी 

गुप्ता और पाल ने मोटरसाइकिल पर मौके से भागने से पहले 14 अप्रैल की सुबह बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय सलमान खान के घर के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी की। आरोपियों को 16 अप्रैल को गुजरात के कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ा गया था। बाद में अपराध शाखा की टीम ने गोलीबारी में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद कीं। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke Zara Bachke: 'जरा हटके जरा बचके' की ओटीटी पर दस्तक जल्द, जानें कब और कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें