चर्चित टीवी शो 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। इस सीरियल के सेट पर आग लग गई। अचानक लगी आग से हर कोई हैरान है। आखिर सेट पर आग लगी कैसे, इस बारे में शो की एक्ट्रेस आशी सिंह ने जानकारी साझा की है। बता दें कि शो के मीरा रोड स्थित सेट पर आग लगी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी।