फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIR Against Samantha: सामंथा रुथ प्रभु के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, ‘पुष्पा’ के गाने पर संगठन ने जाहिर की आपत्ति

Mon, 13 Dec 2021 06:47 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु का आइटम नंबर रिलीज हुआ, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। एक संगठन ने भी इस गाने पर आपत्ति जताते हुए सामंथा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
samantha parbhu new song - फोटो : @PushpaMovie/twitter...aswin_athreya/insta
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से कुछ समय पहले सुर्खियों में बनी हुई थीं। पति नागा चैतन्य से अलग होने के चलते सामंथा काफी मुश्किलों का सामना कर रही हैं और धीरे-धीरे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही हैं। लेकिन सामंथा की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। अब सामंथा की प्रोफेशनल लाइफ में भी परेशानियां आनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में, सामंथा रुथ प्रभु के खिलाफ नए गाने की वजह से एफआईआर दर्ज करवाई गई है। 'ओ अंथया ओ... ओर अंथया' गाने में सामंथा की अदाओं ने हर किसी को हैरान कर दिया। लेकिन एक संस्था को सामंथा का गाना पसंद नहीं आया, जिस वजह से उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन

सामंथा अक्किनेनी - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
दरअसल, कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ का आइटम नंबर ‘ओ अंथया ओ... ओर अंथया’ रिलीज हुआ, जिसमें समांथा के लुक और उनके डांस को काफी पसंद किया गया। लेकिन इस गाने पर पुरुषों के एक संगठन ने आपत्ति जताई है। संगठन के मुताबिक, इस गाने के बोल पुरुषों के खिलाफ है और ये गाना पुरुषों को लेकर उनकी गंदी सोच जाहिर करता है। इस गाने से लगता है कि जैसे पुरुष हमेशा की सेक्स के बारे में सोचते रहते हैं। इसी वजह से संगठन ने इस गाने को फिल्म से हटाने की मांग की है।

पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पुष्पा दा राइज’ में चंदन की लकड़ी की तस्करी की जबरदस्त कहानी दिखाई जाएगी, जिसके खिलाफ अल्लू अर्जुन जंग लड़ते हुए नजर आएंगे। फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज का किरदार निभा रहे हैं, जो एक स्थानिय निवासी है। पुष्पा फिल्म में तस्करी और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जंग छेड़े हुए है और वह अपनी कुल्हाड़ी से तस्करों को सबक भी सिखाते नजर आएंगे। पुष्पा का किरदार काफी बेखौफ है, जिस वजह से वह हर परेशानी का काफी शानदार अंदाज में सामना करता है। वहीं, फिल्म में रश्मिका मंदाना का किरदार एक स्थानिय लड़की का है, जिससे पुष्पा बेहद प्यार करता है।
विज्ञापन

पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘पुष्पा दा राइज’ 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। ये फिल्म तेलुगू, तमिल, हिन्दी, मलयालम और कन्नड़ समेत कुछ छह भाषाओं में रिलीज होगी। इसी फिल्म में सामंथा का डांस नंबर है, जिसे लेकर मेकर्स काफी उत्साहित थे लेकिन फिल्म का पॉपुलर गाना ही विवादों में फंस गया, जो फिल्म के लिए अच्छी खबर नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें