फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश पर टिप्पणी करने पर फंसे रामू

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गणेश पर फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा के ट्वीट से नाराज कुछ धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत की है।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस की अपराध शाखा इस मसले की जांच कर रही है। शिकायत की जांच होने के दौरान सही पाए जाने के बाद ही पुलिस उनके खिलाफ मामला (एफआईआर) दर्ज करेगी।

इसके अलावा राजनीतिक कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया "यह हर किसी की भावनाओ को आघात पहुंचाता है। मैंने रामगोपाल वर्मा के खिलाफ दिल्ली पुलिस और गृह मंत्रालय (एमएचए) के पास शिकायत दर्ज कराई है।"
विज्ञापन


मालूम हो कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने भगवान गणेश पर बड़े ही अजीब ढंग के ट्वीट किए थे। उनके इन ट्वीट के बाद बॉलीवुड के साथ सियासी गलियारों से भी कड़ी आलोचना आई थी।

ये थे रामू के ट्वीट

'जो खुद अपना सिर कटने से नहीं बचा सका, मेरा सवाल है कि वह दूसरों का सिर कैसे बचाएगा। खैर, मूर्खों को गणपति के ‌‌दिन की बधाई।'

'गणेश ने ऐसा क्या किया जो उनके भाई कुमार ने नहीं किया ‌जिससे सिर्फ गणेश भगवान बने? क्या ऐसा इसलिए है कि कुमार ने गणेश की तरह अपना सिर नहीं कटवाया?'

'क्या कोई मुझे बता सकता है कि गणेश आज के दिन पैदा हुए थे या फिर आज के दिन उनके पिता ने उनका सिर काटा था?'

विज्ञापन

बाद में मांगी माफी भी

रामगोपाल वर्मा ने इन ट्वीट करने के बाद उठे विवाद पर माफी भी मांग ली। उन्होंने यह माफी भी ट्वीटर पर ही मांगी है।  रामगोपाल ने ट्वीट किया है, "मैंने जितने भी ट्वीट्स गणेश चतुर्थी पर किये हैं, वह बेहद सामान्य तौर पर किये हैं, उनके पीछे मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाना नहीं था...लेकिन अगर ऐसा हुआ है, तो मैं ईमानदारी से माफी माँगता हूँ।"

उनकी इस माफी के बाद भी लोगों में रामू के प्रति आक्रोश कम नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है यदि वह दोषा पाए गए तो उनके खिलाफ पुलिस कारवाई भी हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें