फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होती है वहां की हालत, जहां रहते हैं बॉलीवुड के सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने और किस्मत आजमाने देश के कोने-कोने से लोग मुंबई आते हैं और फिर यहां कामयाबी मिलते ही मायानगरी में ही अपना आशियाना बना लेते हैं।
विज्ञापन


जहां कई पुराने सितारों के पास बड़े बड़े बंगले हैं वहीं नए सितारे प्रॉपर्टी की कीमतों में बेतहाशा इजाफा होने और जमीन की कमी की वजह से बंगले की चाह रखने के बावजूद फ्लैट्स में रहने को मजबूर हैं।

दिलीप कुमार, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और संजय दत्त जैसे अभिनेताओं के पास मुंबई में अच्छी खासी प्रॉपर्टी है।

दिलीप कुमार का बंगला

ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार के बंगले का नाम है, 'दिलीप कुमार एंड सायरा हाउस'। ये आलीशान बंगला, बांद्रा के पाली हिल स्थित नर्गिस रोड पर है।

इस बंगले में दिलीप कुमार 1953 में शिफ्ट हुए थे। इस विशाल घर में उनका ऑफिस भी है और दूर दराज से मिलने आए उनके मेहमानों के लिए विशाल अतिथि गृह भी है।

दिलीप और सायरा बड़े त्यौहार और बाकी जश्न इसी बंगले में मनाते हैं। रियल एस्टेट विशेषज्ञ पंकज कपूर के मुताबिक जिस जगह पर दिलीप कुमार का घर है वहां पर प्रॉपर्टी के रेट 40 हजार रुपए से लेकर 65 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट चल रहे हैं।

आमिर खान का घर

'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले आमिर खान बंगले में ना रहकर पाली हिल स्थित बेला विस्टा अपार्टमेंट में रहते हैं। ये बिल्डिंग भी बांद्रा इलाके में स्थित है। इस घर में आमिर अपनी मां, पत्नी किरण राव और बच्चे आजाद के साथ रहते हैं।

इसके अलावा आमिर ने हाल ही में बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में एक नई बिल्डिंग तैयार करवाई है जिसमें उनका दफ्तर भी होगा। फिलहाल इसमें काम चल रहा है।

बांद्रा इलाके में ही आमिर के पास एक और फ्लैट है जहां उनका ऑफिस है।

संजय दत्त का घर

बॉलीवुड के 'मुन्नाभाई' यानी संजय दत्त का घर भी बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का पहले इसी जगह पर एक आलीशान बंगला था जिसे अब एक बिल्डिंग में तब्दील कर दिया गया है।

इसके ऊपरी माले में संजय दत्त खुद रहते हैं और बाकी फ्लोर को उन्होंने किराए पर दे रखा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक बॉलीवुड में बीते कुछ सालों में अपने बंगले को एक बहुमंजिला इमारत में बदलने का चलन तेजी से बढ़ा है।

इसे निवेश के हिसाब से अच्छा कदम माना जाता है। संजय दत्त और आमिर खान जिस इलाके में रहते हैं वहां प्रॉपर्टी के दाम 25 से 30 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट तक हैं।

ऋषि कपूर का बंगला

युवा अभिनेता रणबीर कपूर, अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह कपूर के साथ पाली हिल स्थित कृष्णाराज बंगले में रहते हैं।

विशेषज्ञों के मुताबिक इस जगह प्रॉपर्टी की कीमत 40 से 65 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट तक है।

शाहरुख का 'मन्नत'

बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान का बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में आलीशान बंगला है जिसका नाम है 'मन्नत'।

उन्होंने साल 2001 में ये बंगला खरीदा। बंगले के पीछे उन्होंने छह फ्लोर की इमारत बनवाई, जहां उनका दफ्तर है।

शाहरुख के आलीशान घर में एक थिएटर है, पार्टी हॉल है, जिम है और एक लाइब्रेरी के साथ एक अतिथि गृह भी है।

समुद्र तट के ठीक किनारे स्थित होने की वजह से इस जगह की कीमत 50 से 60 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट तक है।

सलमान खान का घर

शाहरुख के बंगले के पास ही सलमान खान गैलेक्टी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान के माता-पिता इस इमारत के पहले फ्लोर में रहते हैं।

फिलहाल सलमान बेहद छोटे फ्लैट में रहते हैं। उनका एक बेडरूम, किचन और एक हॉल वाला घर है। साथ ही एक छोटा सा जिम भी है।

इसके अलावा सलमान खान के पास मुंबई के पनवेल इलाके में एक 50 एकड़ का विशाल फॉर्म हाउस भी है, जहां जिम, पार्क और स्वीमिंग पूल की सुविधा है।

यहां सलमान अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आते हैं।

राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद'

हिंदी फिल्मों के पहले सुपरस्टार कहलाने वाले दिवंगत राजेश खन्ना का आलीशान बंगला 'आशीर्वाद' बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में है जिसकी देखभाल अब उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया करती हैं।

ये बंगला बहुत बड़ा है और ठीक समुद्र तट के किनारे पर है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस जगह का रेट फिलहाल 60 से 80 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट चल रहा है।

बिग बी के तीन बंगले

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू इलाके में तीन विशाल बंगले हैं, जिनके नाम हैं प्रतीक्षा, जलसा और जनक।

जलसा में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रहते हैं, कभी-कभी उनके बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या, प्रतीक्षा में रहते हैं।

जनक में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया से मुखातिब होते हैं। जनक में एक जिम भी है। 70 के दशक के अँत में अमिताभ बच्चन, प्रतीक्षा में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने जलसा खरीदा और आखिर में जनक।
विज्ञापन

रितिक रोशन एक बहुमंजिला इमारत में रहते हैं

रितिक रोशन एक बहुमंजिला इमारत में रहते हैं जिसका आठवां, नवां और दसवां फ्लोर उनके पास है।

इस जगह पर जमीन की कीमत 14 से 20 हजार रुपए प्रति वर्ग फुट चल रही है।

प्रॉपर्टी के जानकारों के मुताबिक जिस इमारत में कोई फिल्म स्टार रहता है वहां के फ्लैट्स के दाम बढ़ जाते हैं क्योंकि लोग नामी गिरामी हस्तियों का पड़ोसी बनना पसंद करते हैं।

कई अभिनेता निजता की वजह से बंगले में रहना चाहते हैं लेकिन जमीन की कमी और कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की वजह से उन्हें फ्लैट्स में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें