फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ekta Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाएगी एकता और रिया की जोड़ी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Wed, 10 May 2023 08:59 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर एक बार फिर से रिया कपूर के साथ नई फिल्म बनाने जा रही हैं।

विज्ञापन
एकता कपूर और रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड फिल्ममेकर एकता कपूर ने रिया कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म से पहले भी एकता कपूर, रिया कपूर के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि अभी तक इस अपकमिंग फिल्म का नाम नहीं कंफर्म हो पाया है। हां लेकिन, दोनों ने मिलकर एक बार फिर से दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने की पूरी तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


जी हां, एकता कपूर और रिया कपूर के इस नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू हो गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और अनिल कपूर फिल्म कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म को 22 सितंबर 2023 को रिलीज कर दिया जाएगा। इसी वजह से फिल्म की रूपरेखा पर काम बहुत तेजी के साथ होना शुरू हो गया है।

बता दें कि अपनी इस अपकमिंग मूवी से पहले एकता कपूर और रिया कपूर एक साथ काम कर चुकी हैं। दोनों ने मिलकर साल 2018 में आई 'वीरे दी वेडिंग' बनाई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों ने काम किया था। फिल्म में इन चारों की कैमिस्ट्री को फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन


एकता कपूर और रिया कपूर ने इस मूवी के डायरेक्सन की जिम्मेदारी राजेश कृष्णन को दी है। तो वहीं यह अपकमिंग फिल्म तीन औरतों की लाइफ पर आधारित होगी कि जैसे-जैसे वे आगे बढ़ने की कोशिश करती हैं। वैसे ही वैसे उनकी लाइफ बदलने लगती है, और वो झूठ के जाल में फस जाती हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'शोले' के 'सांभा' बन मैक मोहन ने जीता दिल , इस एक डायलॉग से पर्दे पर अमर हुए अभिनेता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें