राम गोपाल वर्मा का दावा
वैरायटी इंडिया के एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि अगर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमाई करती है, तो यह भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव ला सकती है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर यह फिल्म 1500 से 2000 करोड़ रुपये तक कमाती है, तो दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, 'ऐसी कमाई होने पर साउथ की सभी बड़ी फिल्मों का बुरा हाल हो जाएगा।'
क्या है फिल्म की सफलता का राज
राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, 'धुरंधर 2' की सफलता की वजह यह है कि दर्शक पहले ही किरदारों और कहानी से जुड़ चुके हैं। रणवीर सिंह, हमजा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक भारतीय जासूस है और पाकिस्तान में काम करता है। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ हुई थी, इसलिए कहानी 'बाहुबली' जैसी लगातार चलती है। एक्शन भी बहुत जबरदस्त हैं।
कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब 'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' आ रहा है, जिससे दर्शकों को बहुत उम्मीद है। 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। पहले यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टकराने वाली थी, लेकिन 'टॉक्सिक' की रिलीज जून में हो गई है। अब इसकी टक्कर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से होगी। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को पब्लिक से दूर रखने की वजह बताई, बोलीं- 'अजनबी ने स्कूल से घर तक पीछा...'