इन संपादकों के लिए किया काम
आर राजेंद्रन ने 250 से ज्यादा फिल्मों का संपादन किया है। इसमें कई बड़े निर्देशक शामिल हैं। एस्माईल श्रॉफ की लगभग सभी फिल्मों का उन्होंने संपादन किया। वे निर्देशक प्राणलाल मेहता के लिए भी फिल्मों की एडिटिंग करते थे। फिल्मों में उनके संपादन को निर्देशक पसंद करते थे। कई बड़े निर्देशकों के लिए इसलिए वे पहली पसंद भी रहे।
Madhuri Dixit-Sridevi: माधुरी ने साझा किया नब्बे के दशक का किस्सा, कहा-'श्रीदेवी और मैं एक सेट पर होकर भी...'
इन फिल्मों का किया संपादन
प्राणलाल मेहता की निर्देशित फिल्म लव 86 और पुलिस पब्लिक का संपादन भी शामिल है। आर राजेंद्रन ने पार्टो घोष की फिल्मों का भी संपादन किया है। उन्होंने लॉरेंस डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्मों का भी संपादन किया। आर राजेंद्रन को 'राजू' उपनाम से भी लोग पुकारते थे। फिल्मी दुनिया से आर राजेंद्रन का गहरा नाता रहा। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक छाया है। आर राजेंद्रन के प्रशंसकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Tulsi Gabbard: तुलसी गबार्ड को ऐसे हुआ अब्राहम विलियम्स से प्यार, राजनीति के साथ फिल्मों से भी है गहरा नाता