मालिक फिल्म के बारे में
बता दें कि ‘मालिक’ में मानुषी छिल्लर, राजकुमार राव, प्रोसेनजीत चटर्जी, अंशुमान पुष्कर, स्वानंद किरकिरे, सौरभ सचदेवा और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में थे।
ये भी पढ़ें- सुजैन खान ने 'मदर्स डे' पर अपनी मां जरीन को किया याद, दी श्रद्धांजलि; ऋतिक ने लिखा- 'हमें उनकी बहुत याद...'
यह फिल्म 1980 के दशक के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की कहानी दिखाती है, जिसमें एक किसान का बेटा दीपक धीरे-धीरे एक गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में उसकी मेहनत, दर्द और सत्ता से जुड़ी कहानी दिखाई गई है।
इस फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया था और यह उनकी पहली थिएटर रिलीज फिल्म थी। इसे टिप्स फिल्म्स के तहत कुमार तौरानी और नॉर्थर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवकरमानी ने प्रोड्यूस किया है।
कब रिलीज होगी कर्तव्य फिल्म?
बता दें कि पुलकित की अगली फिल्म कर्तव्य 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, जिसमें सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएंगे।