फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण हुई मौत; पुलिस की जांच जारी

Wed, 27 May 2026 04:36 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Filmmaker Anik Dutta Passes Away: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन हो गया है। अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। इस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
दिवंगत फिल्ममेकर अनिक दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।

विज्ञापन


पुलिस कर रही है मौत की जांच 
पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि फिल्ममेकर के परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। इस घटना के बाद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता, निर्देशक और सदस्य अस्पताल पहुंचे, वह अनिक दत्ता के बारे में जानना चाहते थे। 

इन फिल्मों से मिली थी प्रसिद्धि
अनिक दत्ता को 2012 में ‘भूतेर भविष्यत’ नाम की फिल्म से काफी शोहरत मिली थी। यह फिल्म  राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए जानी जाती है। जबकि इसमें एक हॉरर स्टोरी थी। कई लोग इस फिल्म को बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर मानते हैं।

विज्ञापन

अनिक दत्ता ने इसी तरह की शैली में ‘आश्चर्य प्रदीप’ भी बनाई, जिसमें भी एक मजबूत सामाजिक संदेश छिपा था। इस फिल्ममेकर ने 'अपराजितो', 'मेघनादबोध रहस्य' और 'बरुनबाबू बॉन्धु' जैसी कई चर्चित फिल्मों का भी निर्देशन किया था। 

पुलिस ने बरामद किया सुसाइड नोट
आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक, पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि अनिक दत्ता ने लिखा है, 'मेरी मौत के लिए मेरे अलावा कोई और जिम्मेदार नहीं है'।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें