टीपू पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता संदीप सिंह ने अपनी सहयोगी निर्माता रश्मि शर्मा के साथ मिलकर जिस फिल्म टीपू' की घोषणा की है, वह उनके मुताबिक मैसूर के इस राजा की धार्मिक कट्टरता को उजागर करने वाले इतिहास का एक टुकड़ा है। संदीप सिंह कहते हैं, 'टीपू सुल्तान कितने कट्टर और जिहादी थे, इस बात को लोग कम ही जानते हैं। हमारे इतिहास की पाठ्यपुस्तकें टीपू की उपलब्धियों से भरी हुई हैं। लेकिन जब फिल्म के लेखक रजत सेठी ने गहन शोध के बाद फिल्म की कहानी लिखी, तो पढ़कर मेरे रोंगटे खड़े हो गए। टीपू सुल्तान की असलियत जान कर मैं स्तब्ध था। इस फिल्म के माध्यम से आने वाली पीढ़ी के लिए उसके अंधेरे पक्ष को उजागर करना चाहता हूं।'