फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया संग शादी में दिखीं कृति सेनन, इश्क फरमाते हुए वीडियो वायरल

Fri, 14 Feb 2025 07:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वैलेंटाइन डे के मौके पर कई बॉलीवुड कपल्स, अपने पार्टनर के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर कृति सेनन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर के साथ एक शादी में नजर आ रही हैं। इस शादी में दोनों इश्क में डूबे हुए भी दिखे।
विज्ञापन
कृति सेनन, कबीर बहिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृति सेनन अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी लंबे समय से चर्चा में हैं। उनका नाम लंबे वक्त से बिजनेसमैन कबीर बहिया के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को साथ में वैकेशन मनाते हुए देखा जाता है। साथ ही सोशल मीडिया पर ये एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं। हाल ही में कबीर और कृति को एक शादी में साथ देखा गया। 

विज्ञापन


कृति सेनन-कबीर फरमाते दिखे इश्क
कृति और कबीर किसी रिलेटिव की शादी में शामिल होने मुंबई से बाहर कुछ दिन पहले गए थे। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ब्लैक ड्रेस में दोनों नजर आ रहे हैं। कबीर वीडियो में कृति के गले में हाथ डाले दिख रहे हैं। वह दोनों साथ में खाना भी खा रहे हैं। एक प्रेमी जोड़े की तरफ दोनों नजर आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon Interview: मुझे भी डिंपल मैम जैसा कुछ शानदार करना है, तब्बू मैम का जलवा बस देखने वाला ही जानता है 

फैंस ने दिए प्यारे रिएक्शन 
इस वायरल वीडियो पर कृति सेनन के फैंस ने प्यार भरे रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर्स लिखता है कि उन्हें कृति के ऐसे वीडियो और देखने हैं। वह अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को यूं प्यार में देखकर काफी खुश हैं। कुछ और यूजर्स ने इस वीडियो को खूब लाइक भी किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kriti Sanon: फरवरी के महीने में कृति पर चढ़ा इश्क का रंग, बोली- फिर से होगा प्यार-तकरार-हंगामा 

फिल्म ‘तेरे इश्क में’ हटकर रोल कर रही हैं 

विज्ञापन

कृति सेनन के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह इस साल आनंद एल रॉय निर्देशित फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह काफी हटकर रोल कर रही हैं। फिल्म के टीजर में कृति का लुक, स्टाइल और डायलॉग दर्शकों को काफी पसंद आए हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ एक्टर धनुष हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें