सार
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन अभिनेता इस टेंशन से कोसों दूर हैं। हाल ही में सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह बेफ्रिक नजर आए।
सलमान खान बॉलीवुड में अपने दबंग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘सिकंदर’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बहुत अच्छा नहीं रहा है लेकिन सलमान को इस बात की ज्यादा चिंता नहीं है। हाल ही में सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह काफी केयर फ्री नजर आए।