फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंहगाई की काट बताएगी फिल्म 'सारे जहां से महंगा'

Fri, 15 Feb 2013 03:49 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई इन दिनों इन राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुकी है। अब इस विषय पर फिल्म भी बनकर आ गयी है। अंशुल शर्मा निर्देशित फिल्म 'सारे जहां से महंगा' एक मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में महंगाई और उसकी वजह से मध्यमवर्गीय जिंदगी पर पड़ने वाले फर्क को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


फिल्म का पूरा ताना-बाना कॉमेडी पर है। फिल्म का एक छोटे शहर में बसे कुछ परिवारों की कहानी को दिलचस्प अंदाज में कहेगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि यह परिवार महंगाई से बचने के लिए कौन-कौन सी तरकीबें निकालते हैं। फिल्म में संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिका है। इसके अलावा विश्व मोहन, प्रगति पांडेय और रंजन छाबड़ा भी प्रमुख किरदारों में दिखेंगे।

फिल्म में महंगाई के साथ कालेधन और उसे लाने के तरीकों पर भी हास्य किया गया है। अन्ना और रामदेव के आंदोलन भी फिल्म में दिखेंगे। इस फिल्म को अशोक पांडेय ने प्रोड्यूस किया है। इसके पहले वह 'फंस गए रे ओबामा' बना चुके हैं। एक मार्च को इस फिल्म के अलावा 'आई मी और मैं' और 'द अटैक ऑफ 26/11' फिल्में रिलीज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें