फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amit Sadh: अमित साध बोले- सलमान खान के अंदर बहुत प्यार है, भाईजान को ‘सुल्तान 2’ बनाने की दी सलाह

Thu, 15 May 2025 05:58 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमित साध ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘सुल्तान(2016)’ में अभिनय किया था। हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुणे हाइवे’ से जुड़ी बातचीत अमित साध ने अमर उजाला से की। इसी बातचीत में सलमान खान को लेकर काफी कुछ कहा? साथ ही बताया कि बताया कि उन्होंने ‘सुल्तान 2’ बनाने का सुझाव भाईजान यानी सलमान को दिया है? इस बात पर क्या रहा सलमान का रिएक्शन? जानिए अमित साध की जुबानी।

विज्ञापन
सलमान खान और अमित साध - फोटो : अमर उजाला, इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ से मेरी जिंदगी बदल गई, मूवी की सफलता से नहीं बल्कि सलमान भाई को करीब से जानने के कारण ऐसा हुआ। सलमान के अंदर प्यार बहुत है और ताकत है।’ यह कहना है फिल्म ‘पुणे हाइवे’ के एक्टर अमित साध का। फिल्म ‘सुल्तान’ में अमित साध ने रेसलर बने सलमान के किरदार के प्रेजेंटर आकाश का रोल किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान से और क्या सीखा और जाना अमित साध ने? क्या वह ‘सुल्तान 2’ भी सलमान के साथ कर रहे हैं? इन्हीं बातों को अमर उजाला के साथ साझा किया। 

विज्ञापन


सलमान को दी ‘सुल्तान 2’ बनाने की सलाह 
अमित साध कहते हैं, ‘मैंने सलमान खान को कहा कि ‘सुल्तान 2’ बनाते हैं। इस पर वह बोले कि अभी कंधों में चोट है तो मुश्किल है। देखिए, उन्होंने अपने करियर में कई एक्शन फिल्में की हैं, ऐसे में चोट तो लगती है। फिर मैंने सलमान भाई को मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘सुल्तान 2’ में मैं रेसलर का रोल कर लेता है। इस पर वह मुस्कुरा भर दिए। वैसे मैं उनके साथ आगे भी काम करने की ख्वाहिश रखता हूं। वह कमाल के इंसान हैं।’

सलमान के कारण बदल गई जिंदगी 
अमित आगे कहते हैं, ‘मैंने जब ‘सुल्तान’ में सलमान के साथ काम किया तो उनकी ताकत पर गौर किया। वह बहुत स्ट्रॉन्ग आदमी है। साथ ही उनके अंदर बहुत प्यार है। अगर उनका दुश्मन भी सामने आएगा तो वह सबसे पहले पूछेंगे कि आपकी मां ठीक हैं? इसके अलावा सलमान खान ने मुझे भी काफी कुछ समझाया, जिसके कारण मेरी लाइफ बदल गई। मैंने आज तक यह सब बताया नहीं क्योंकि जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन मेरे लिए वो सच में बहुत स्पेशल हैं।’
विज्ञापन


फिल्म ‘पुणे हाइवे’ को लेकर उत्साहित अमित 
फिल्म ‘पुणे हाइवे’ को बग्स भार्गव कृष्णा और राहुल दाकुन्हा ने निर्देशित किया है। अमित साध के अलावा इस फिल्म में जिम सरभ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘पुणे हाइवे’ एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, इसमें तीन दोस्त हैं, जो एक मर्डर होने के बाद अलग-अलग तरह से प्रभावित होते हैं। फिल्म में अमित साध, जिम सरभ के अलावा स्मिता डोगरे, स्वप्निल अजगांवकर और मंजरी फडणीस जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। अमित साध इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें