फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#metoo निर्देशक अश्लील बातें करते और निर्माता हंसते, आरोपों पर मिला ये जवाब

Mon, 22 Oct 2018 01:50 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
atul kasebekar
विज्ञापन

फिल्म निर्माता अतुल कासबेकर ने अपने और निर्देशक सौमिक सेन के खिलाफ  लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। दोनों पर हाल ही में एक महिला ने मीटू के तहत आरोप लगाए थे। ट्विटर पर एक अज्ञात महिला के खाते की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया था कि ‘हाल ही में फिल्म चीट इंडिया के सेट पर कासबेकर और सेन के साथ काम करने का मेरा अनुभव बुरा रहा। सौमिक सेन मुझे और साथी कलाकारों को एक लेस्बियन वेब श्रृंखला में काम करने के लिए कहा करते थे। सेन अश्लील बातें करते थे, तो कासबेकर बेशरमी से मुस्करा रहे होते थे। वह दृश्य के बीच में उत्तेजित गीत भी गाने लगते।’ 

विज्ञापन


कासबेकर के सह मालिकाना हक वाली ‘एलिप्सिस एंटरटेनमेंट’ ने ट्विटर पर हाल ही में आरोप के जवाब में प्रक्रिया व्यक्त की है। कासबेकर, तनुज गर्ग और शांति शिवराम, स्वाति अय्यर और पिया सावने द्वारा हस्ताक्षरित बयान में लिखा है कि, ‘हमें चीट इंडिया की शूटिंग के दौरान निर्देशक सौमिक जैन की ओर से किसी महिला सदस्य से अनुचित व्यवहार करने की कोई शिकायत नहीं मिली।’ 

उन्होंने इशारा किया कि बैनर ने नीरजा और तुम्हारी सुलू जैसी फिल्मों का निर्माण किया है जो महिला प्रधान हैं। बयान में लिखा है, ‘हम मीटू अभियान का समर्थन करते हैं। लेकिन लोगों से अप्रमाणिक विशेषकर अज्ञात लोगों के आरोपों से सावधान रहने का आग्रह करते हैं। हमें यह भी उम्मीद है कि फर्जी आरोपों से मीटू अभियान की विश्वसनीयता प्रभावित नहीं होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें