फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 50 इनोवेटर्स की लिस्ट में शुमार हुए भूषण कुमार, अगले साल रिलीज करेंगे 15 फिल्में

Fri, 13 Dec 2019 06:57 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार ब्लूमबर्ग बिजनेसवीक द्वारा प्रकाशित ब्लूमबर्ग 50 इनोवेटर्स (अन्वेषक) की वार्षिक सूची का हिस्सा बन चुके हैं। डिजिटल डोमेन में टी सीरीज की उपलब्धियों, दुनिया के सबसे बड़े यू ट्यूब चैनल और भारतीय सिनेमा में अपने योगदान के चलते भूषण इस सूची में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इसमें व्यापार, मनोरंजन, वित्त, राजनीति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दुनिया भर के सबसे प्रभावशाली लोगों को जगह दी गई है।  इन व्यक्तित्वों ने 2019 में अपने संबंधित क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इनमें ग्रेटा थनबर्ग,रिहाना केविन फाइगी और फोएबे वालर-ब्रिज भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


इस उपलब्धि पर भूषण कुमार ने कहा, 'मैं इस प्रतिष्ठित सूची का हिस्सा बनकर बेहद खुश और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह मुझे और भी खुशी देता है कि एक टीम के रूप में, टी-सीरीज वैश्विक दर्शकों तक पहुंच बनाकर भारतीय मनोरंजन उपलब्ध कराने में तेजी से प्रगति कर रही है। यह मुझे व्यापार के क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में उल्लेखित होने के लिए बहुत खुशी और गर्व भी महसूस कराता है।  मुझे आशा है कि हम आने वाले वर्षों में और भी अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने का प्रयास करते रहेंगे। ये कामयाबी मेरी पूरी डिजिटल, संगीत और विपणन टीम की लगातार मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं। '

गौरलतब है कि बीते दिनों टी सीरीज को दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले और  सब्सक्राइब किए गए चैनल का तमगा हासिल हुआ। टी सीरीज हिंदी फिल्म जगत के करीब 70 प्रतिशत गानों के साथ जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही प्रोडक्शन हाउस के तौर पर टी सीरीज जहां 'दे दे प्यार दे', 'भारत', 'कबीर सिंह', 'बाटला हाउस', 'साहो', 'मरजावां' और 'पति पत्नी और वो' का हिस्सा रहा तो वहीं अगले साल टी सीरीज 'तानाजी', 'स्ट्रीट डांसर 3डी', 'थप्पड़', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान', 'भूल भुलैया', 'सत्यमेव जयते 2' जैसी करीब 15 फिल्मों का निर्माण कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें