बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने शनिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। यह मुलाकात सीएम आवास पर हुई। इस बैठक के दौरान सीएम पटनायक ने सोनू सूद को भारतीय हॉकी टीम की जर्सी भेंट की। बता दें कि ओडिशा भारतीय हॉकी की राष्ट्रीय महिला और पुरुष टीमों का प्रायोजक है। इस मुलाकात पर एक समाचार चैनल से बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, 'कोविड -19 की पहली लहर में हमनें लगभग 17 बच्चों को मुंबई से सुरक्षित वापस केंद्रपाड़ा पहुंचाया था। उस दौरान सीएम सर ने मुझे धन्यवाद और बहुत शुभकामनाएं दी थीं। अब जब मैं यहां आया हूं तो उनसे मिलने चला आया।' उन्होंने आगे कहा कि हमें ओडिशा के लिए और अच्छे काम करने की जरूरत है और मैं हमेशा इसके लिए तैयार हूं।